[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस ने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल:कलेक्टर-एसपी से लगाई गुहार, पार्षदों पर दबाव बनाने का लगाया आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस ने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल:कलेक्टर-एसपी से लगाई गुहार, पार्षदों पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

कांग्रेस ने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल:कलेक्टर-एसपी से लगाई गुहार, पार्षदों पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव के बाद बनी स्थितियों को लेकर पुलिस-प्रशासन के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। इसे लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

जिला कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में जीते कांग्रेस पार्षदों पर पुलिस और प्रशासन के जरिए दबाव बनाने, डराने-धमकाने और उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस-प्रशासन को किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के रूप में नहीं, बल्कि एक निष्पक्ष संवैधानिक संस्था के रूप में काम करना चाहिए। ज्ञापन में मांग की गई कि जीते हुए पार्षदों को किसी भी तरह के अनावश्यक दबाव, डर या उत्पीड़न से मुक्त माहौल मिले। साथ ही, कानून-व्यवस्था की निष्पक्ष निगरानी सुनिश्चित की जाए।

जिला कांग्रेस कमेटी ने साफ कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया और जनादेश को प्रभावित करने की कोई कोशिश होती है, तो कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से इसका विरोध करेगी।

इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रियाजत खान, जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता रामेश्वर प्रजापति, जिला प्रवक्ता जमील चौहान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शेर खान मलकान, विद्याधर मेघवाल, हेमंत सिहाग, पूर्व सरपंच जंगशेर खान, मुश्ताक पीथीसर, पालाराम सहजुसर, खालिद कुरैशी और विकास मील आदि मौजूद रीहे।

Related Articles