[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हल्की बरसात ने खोली फतेहपुर की बदहाली की पोल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

हल्की बरसात ने खोली फतेहपुर की बदहाली की पोल

शहर में जगह-जगह पानी और कीचड़ से आमजन परेशान, कटाई पर बारिश की मार; छोटी ग्वार की फसल को मिली संजीवनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां

फतेहपुर : गुरुवार को क्षेत्र में हुई हल्की बरसात ने जहां फतेहपुर शहर की जल निकासी व्यवस्था की स्थिति सामने ला दी, वहीं किसानों के लिए बारिश राहत और परेशानी दोनों लेकर आई। शहर में थोड़ी देर की बारिश के बाद ही कई स्थानों पर पानी और कीचड़ जमा हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह पानी भरने से जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए।

दूसरी ओर खेतों में इन दिनों बाजरा, मूंग और चौला की कटाई का दौर चल रहा है। कटाई के बीच हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तैयार फसल के भीगने से नुकसान की आशंका है। खेतों में काटकर रखी गई उपज पर भी बारिश का असर पड़ सकता है। हालांकि जिन खेतों में ग्वार की फसल अभी छोटी है और पकने में समय है, वहां यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने के कारण छोटी ग्वार की फसल को बढ़वार में फायदा मिलने की उम्मीद है।

शहर में व्यवस्था की परीक्षा, खेतों में मौसम की मार

गुरुवार की बारिश ने फतेहपुर में दो अलग तस्वीरें सामने रखीं। शहर में सड़कों और जल निकासी व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल खड़े हुए, जबकि खेतों में किसान अपनी तैयार फसल को बारिश से बचाने की जद्दोजहद करते नजर आए। वहीं छोटी ग्वार की फसल के लिए यही बारिश उम्मीद की बूंदें लेकर आई है।

Related Articles