[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चालक प्रशिक्षण शिविर में सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चालक प्रशिक्षण शिविर में सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ

चालक प्रशिक्षण शिविर में सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पर्यावरण सुधार समिति, अग्रसेन नगर में ‘ड्राइवर रिफ्रेशर डे’ के अवसर पर परिवहन विभाग एवं पर्यावरण सुधार समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय चालक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भारी और हल्के वाहनों के चालकों ने भाग लिया।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने चालकों को यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन और आपात स्थिति में सावधानियों की जानकारी दी। पर्यावरण सुधार समिति ने वाहन प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में चालकों की भूमिका बताई।

समापन पर जिला परिवहन अधिकारी नरेश कुमार बिस्वाल ने चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। चालकों ने मोबाइल का उपयोग नहीं करने, सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने, गति सीमा का पालन करने और नशे में वाहन नहीं चलाने का संकल्प लिया। समिति के असलम खान ने सभी का आभार जताया।

Related Articles