दरगाह तारकीन में चादर चढ़ाकर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की मांगी दुआ
दरगाह तारकीन में चादर चढ़ाकर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की मांगी दुआ
झुंझुनूं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से मोहल्ला पीरजादान स्थित दरगाह तारकीन में चादर चढ़ाई गई। जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा हिसामुद्दीन की मजार पर अकीदत के फूल पेश किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की दुआ मांगी।
चौहान ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से जिलेभर के मदरसों में विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे। इस दौरान डॉ. शौकत अली, इकबाल खान, हाजी उस्मान गनी लादूसरिया, खलील सिलवट, शाहिद फारूकी, अब्दुल वाहिद अब्बासी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2379731


