पिलानी के पुनीत नेहरा बने ‘मिस्टर राजस्थान 2026’
पिलानी के पुनीत नेहरा बने ‘मिस्टर राजस्थान 2026’
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : राजस्थान के पुरुष पेजेंट ‘मिस्टर राजस्थान 2026-सीजन 5’ का ग्रैंड फिनाले 13 सितंबर को जयपुर में आयोजित हुआ। प्रदेशभर के प्रतिभागियों के बीच हुए मुकाबले में पिलानी निवासी पुनीत नेहरा ने खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में करीब 3 हजार युवाओं ने ऑडिशन दिया था, जिनमें से 33 प्रतिभागियों का फाइनल के लिए चयन हुआ। विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व, फिटनेस और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। पुनीत नेहरा मॉडलिंग के साथ सामाजिक माध्यमों पर भी सक्रिय हैं और युवाओं से जुड़े प्रेरणादायी विषयों पर सामग्री साझा करते हैं।
शो डायरेक्टर अनूप चौधरी ने बताया कि ‘मिस्टर राजस्थान’ का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को मॉडलिंग, फिल्म और मनोरंजन क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। पुनीत की उपलब्धि पर पिता अशोक नेहरा, माता यशवंती नेहरा सहित परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2379981


