भादवी जागरण में 23 बालिकाओं का सम्मान, शिक्षा के लिए आगे बढ़ने का आह्वान
भादवी जागरण में 23 बालिकाओं का सम्मान, शिक्षा के लिए आगे बढ़ने का आह्वान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : निकटवर्ती मुनीमजी की ढाणी स्थित श्री देवनारायण भगवान मंदिर में भादवी के छठे अवसर पर भव्य जागरण एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सर्वसमाज के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और देर रात तक भजनों का आनंद लिया।
लिखमाराम लोहमरोड़ स्मृति ट्रस्ट की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही 23 बालिकाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज की प्रगति का आधार है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।
इस दौरान मंदिर पुजारी देवीसिंह मणकस को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भगवानाराम डोई, गिरधारी लाल नून, माणकचंद डोई, संजय डोई, पंकज जिनड़, मोनिका छावड़ी, दिनेश डोई सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संचालन डीएसपी रामचन्द्र गुर्जर ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2379981


