[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मीठड़ी में ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी:री-केवाईसी, बचत और डिजिटल सेवाओं के बारे में बताया; 4 से 24 नवंबर तक कैंपेन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

मीठड़ी में ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी:री-केवाईसी, बचत और डिजिटल सेवाओं के बारे में बताया; 4 से 24 नवंबर तक कैंपेन

मीठड़ी में ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी:री-केवाईसी, बचत और डिजिटल सेवाओं के बारे में बताया; 4 से 24 नवंबर तक कैंपेन

नेछवा : भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर मीठड़ी स्थित राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक में ग्रामीणों को री-केवाईसी और बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गई। यह कैंपेन 4 से 24 नवंबर तक सभी बैंकों में चल रहा है। शाखा प्रबंधक विकास कुमार सांमरिया, बैंक बीसी संतोष देवी नाई, बैंक स्टाफ और वित्तीय साक्षरता केंद्र की फील्ड कोऑर्डिनेटर मंजू शर्मा ने ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं और डिजिटल सेवाओं के बारे में बताया।

ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), बचत खाते और फिक्स्ड डिपॉजिट की जानकारी दी गई। मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम के इस्तेमाल और साइबर ठगी से बचने के तरीके भी समझाए गए।

सिहाग ने बताया कि छोटी-छोटी बचत से भविष्य में आर्थिक सुरक्षा मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बैंक खाते का चालू रहना जरूरी है। कैंपेन के दौरान ग्रामीणों से अपने बैंक खाते की री-केवाईसी कराने को कहा गया। खबर में बताया गया कि री-केवाईसी नहीं कराने पर खाते आने वाले दिनों में बंद किए जा सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad