[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया तहसील स्तरीय विश्वकर्मा पूजा महोत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया तहसील स्तरीय विश्वकर्मा पूजा महोत्सव

नवलगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया तहसील स्तरीय विश्वकर्मा पूजा महोत्सव

नवलगढ़ : भगवान श्री विश्वकर्मा की अनुकंपा से तहसील स्तरीय विश्वकर्मा पूजा महोत्सव बुधवार को पुजारी की ढाणी स्थित जांगिड़ गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर प्रसाद जांगिड़ जाखल वाले ने की। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बजरंग लाल जांगिड़ बसावा तथा बेरी धाम अध्यक्ष बसेसर जांगिड़ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महावीर प्रसाद जांगिड़ निर्वाणा की ढाणी तथा महावीर जांगिड़ बिडोदी छोटी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री विश्वकर्मा के मंदिर को आकर्षक रूप से फूलों से सजाया गया। पंडित के मंत्रोच्चारण के बीच श्रवण कुमार जांगिड़ पुजारी की ढाणी के सानिध्य में भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद समाजबंधुओं एवं मातृशक्ति ने डीजे की धुन पर भगवान विश्वकर्मा की सामूहिक आरती की।

पूजा-अर्चना के बाद अध्यक्ष की अनुमति से सभा का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता बसेसर जांगिड़ ने कहा कि समाज के जो व्यक्ति बड़े पदों पर हैं, उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए। बजरंग लाल जांगिड़ ने समाज को राजनीतिक रूप से संगठित रहने पर जोर दिया।

तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़ देवगांव ने कहा कि सामाजिक सभाओं में विद्वान समाजबंधुओं द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें व्यवहार में लाना चाहिए।

कार्यक्रम में तहसील सभा के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़ देवगांव ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम व्यापार मंडल नवलगढ़ अध्यक्ष कैलाश चंद्र जांगिड़ के सानिध्य में हुआ।

अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष महावीर प्रसाद जांगिड़ जाखल वाले ने सभी का आभार व्यक्त किया। जलपान की व्यवस्था रामगोपाल जांगिड़ एवं श्रवण कुमार जांगिड़ पुजारी की ढाणी की ओर से की गई।

Related Articles