विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत 154 यूनिट रक्तदान
घांघू और गोगासर में लगे शिविर, 23 सितंबर तक जिले के 8 चिकित्सा संस्थानों में होंगे रक्तदान शिविर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। सीएचसी घांघू और सीएचसी गोगासर में आयोजित शिविरों में कुल 88 यूनिट रक्तदान हुआ। जिले में अब तक आयोजित शिविरों में कुल 154 यूनिट रक्तदान किया गया।
सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि रक्तदान मानव जीवन बचाने वाली महत्वपूर्ण जनसेवा है। इसी उद्देश्य से जिले के आठ चिकित्सा संस्थानों पर 23 सितंबर तक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन रेडक्रॉस सोसायटी, युवक संघ, स्वयंसेवी संस्थाओं, इच्छुक रक्तदाताओं और स्थानीय रक्त बैंकों के समन्वय से किया जा रहा है।
गुरुवार को सीएचसी घांघू में 61 यूनिट और सीएचसी गोगासर में 27 यूनिट रक्तदान हुआ। इसके अलावा तारानगर के एक निजी चिकित्सालय में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी ने बताया कि रक्तदान के इच्छुक लोगों का अधिक से अधिक संख्या में ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीयन कराया जा रहा है। शिविर स्थलों पर अलग काउंटर और सहायता डेस्क की व्यवस्था कर पंजीयन प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि शिविरों में स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं और युवा समूहों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2379669


