[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गिरावड़ी धाम में वार्षिक लखी मेला और विशाल जागरण संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गिरावड़ी धाम में वार्षिक लखी मेला और विशाल जागरण संपन्न

महाभंडारे में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागोरा स्थित गिरावड़ी धाम, ढाणी खात्याला में चिमटे वाले बाबा संत शिरोमणि मुलाराम की स्मृति में श्री श्री 1008 संत बाबा सुरदास महाराज का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समाधि पुजारी प्रकाश दास महाराज के सानिध्य में विशाल जागरण, वार्षिक लखी मेला और महाभंडारे का आयोजन किया गया।

पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण के साथ हुआ शुभारंभ

बाबा सुरदास सेवा समिति के सेवक दीपक वर्मा और लोकेश कुमार ने बताया कि समारोह का शुभारंभ सुबह 8:15 बजे पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद सुबह 9:30 बजे से विशाल महाभंडारा शुरू हुआ। आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों के अनुसार महाभंडारे में करीब 10 से 15 हजार श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। दिनभर धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और परिसर में धार्मिक माहौल रहा।

भजन संध्या में कलाकारों ने बांधा समां

समाधि परिसर में आयोजित भजन संध्या में शेखावाटी के सुप्रसिद्ध भजन गायक सुरेंद्र माली सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। सुरेंद्र माली ने बाबा सुरदास महाराज की भक्ति से जुड़े भजनों की प्रस्तुतियां दीं। उनके साथ केबी नारैड़ी, राजेंद्र छैला, लाजी, जीतू माली और लोकेश कुमार ने भी भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांसर तब्बू तोरावाटी और पूजा सांबर ने धार्मिक एवं लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान श्री सुरदास सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं संभालीं। दो दिवसीय धार्मिक समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।

Related Articles