केसीसी प्रोजेक्ट में मशीनों की पूजा कर मनाई विश्वकर्मा जयंती
प्लांट और विभिन्न कार्यशालाओं में विधि-विधान से हुआ पूजन, कर्मचारियों और अधिकारियों ने लिया भाग
खेतड़ी नगर : केसीसी प्रोजेक्ट के प्लांट और विभिन्न कार्यशालाओं में गुरुवार को मशीनों एवं औजारों की पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। केसीसी के कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तमदास बोहरा के सानिध्य में प्रोजेक्ट की विभिन्न इकाइयों में पूजा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान केसीसी प्रोजेक्ट की सर्विस शाफ्ट, प्रशिक्षण केंद्र, उत्पादन शाफ्ट, खनन क्षेत्र, एमआर शॉप, केंद्रीय गैरेज, इंस्ट्रूमेंट, अग्निशमन अनुभाग, सांद्रक संयंत्र सहित अन्य कार्यालयों में मशीनों और औजारों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम में केसीसी महाप्रबंधक (गवेषण) वीके इंद्रा, महाप्रबंधक (विद्युत) एस. गुहा, वीबी गुप्ता, भूपेश बंबोरिया, मनीष गवई, मयूख चटर्जी, जगदीश सोढ़ा, संजय गुर्जर, घनश्याम, एके शर्मा, भूषण रोजा, बाबूलाल सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मशीनों और औजारों की पूजा कर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया।
दुकानों और कार्यशालाओं में भी हुआ पूजन
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर खेतड़ी नगर कस्बे में भी उत्साह का माहौल रहा। दुकानों, कार्यशालाओं, लोहे की फैक्ट्रियों, वाहन शोरूम और सेवा केंद्रों में मशीनों एवं उपकरणों की पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर सुख-समृद्धि और कार्य में सफलता की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2381930


