गणेश महोत्सव में दिखा भक्ति का रंग, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन
गणेश महोत्सव में दिखा भक्ति का रंग, राधा-कृष्ण की झांकी ने मोहा मन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : कस्बे के वार्ड नंबर 12 में नगर पालिका के पास स्वामी विवेकानंद सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित श्री लाल कुआं गणेश पूजा महोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सायंकालीन आरती में शामिल हुए और भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
सेवा संघ के जयप्रकाश कुमावत एवं भवानी शंकर सैन ने बताया कि श्री सिद्धेश्वर महादेव आश्रम के संत सुंदरनाथ के सानिध्य में आरती का आयोजन हुआ। इस दौरान पूरा आयोजन स्थल गणपति के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
आरती के दौरान चेतन्या वर्मा एवं योगेश मारवाल की देखरेख में बच्चों ने राधा-कृष्ण की सजीव झांकी प्रस्तुत की। बच्चों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप को आकर्षक ढंग से जीवंत किया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इसके साथ ही बच्चों ने भजनों पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
महोत्सव में स्थापित 11 फीट ऊंची भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिमा के दर्शन के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ बच्चों और युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं से जोड़ना है। तीसरे दिन भी देर रात तक आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। स्वामी विवेकानंद सेवा संघ की ओर से आगामी कार्यक्रमों में भी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2379669


