स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, युवक गंभीर
बुगाला के 36 वर्षीय युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर किया रैफर
उदयपुरवाटी : क्षेत्र की इंद्रपुरा नर्सरी के पास बुधवार को स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बुगाला तहसील नवलगढ़ निवासी छोटेलाल (36) पुत्र सोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सीकर रैफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार छोटेलाल बाइक से जा रहा था। इंद्रपुरा नर्सरी के पास अचानक बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को निजी वाहन से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
ट्रॉमा सेंटर में डॉ. गौरीशंकर मीणा, नर्सिंग अधिकारी मनफूल सैनी और चौथमल सैनी की चिकित्सा टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। डॉ. मीणा के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। इसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीकर रैफर किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायल के परिजनों को भी सूचना दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2377125


