[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अनजान लोगों से सावधान रहने और असहज स्थिति में तुरंत बताने की दी सीख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अनजान लोगों से सावधान रहने और असहज स्थिति में तुरंत बताने की दी सीख

डॉ. जाकिर हुसैन विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चूरू के आदेशानुसार ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडेज’ अभियान के तहत डॉ. जाकिर हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अनजान व्यक्तियों से सावधान रहने और असहज परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट चूरू श्रीमती शिवानी रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने की जानकारी देते हुए कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या असहज परिस्थिति का सामना होने पर ‘नहीं-कहो, वहां से हटो और तुरंत बताओ’ के सिद्धांत को अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी स्थिति में बिना डर के माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय बड़े व्यक्ति को इसकी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।

अधिवक्ता आबिद बेहलीम ने भी विद्यार्थियों को विषय से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी एवं व्यवहारिक जानकारी दी। संस्था के संस्थापक आवेश कुरैशी ने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी संदिग्ध स्थिति को नजरअंदाज न करें और बिना भय के अपने परिजनों अथवा शिक्षकों को इसकी जानकारी दें।

कार्यक्रम में संस्था निदेशक एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सलामुद्दीन खान, सेवानिवृत्त शिक्षाविद रशीद खान मोयल, कोषाध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य सेवानिवृत्त शिक्षाविद हाजी फजले हक चौहान, समिति सदस्य असगर चौहान मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमेस्ता ने मुख्य अतिथि श्रीमती शिवानी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मदरसा डॉ. जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान के प्रधानाध्यापक अब्दुल रहमान खान ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और जागरूकता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी विषय पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर अध्यापक एवं अधिवक्ता देवेंद्र सिंह शेखावत, रफीक खान, रमीज रजा, असगर खान, तारिक भाटी, योगिता जांगिड़, नसीम खान, जैनब खान, मुस्कान खान, अंकिता धायल, अफसाना खान, ममता तंवर सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त शिक्षाविद हाजी फजले हक चौहान ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन अब्दुल रहमान खान एवं आवेश कुरैशी ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनजान व्यक्तियों से सावधान रहने, असहज परिस्थितियों में सही निर्णय लेने और अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक करना रहा।

Related Articles