पंचायती राज चुनाव 2026: आरक्षण की लॉटरी स्थगित
17 सितंबर को प्रस्तावित थी जिला परिषद व पंचायत समिति पदों के आरक्षण की प्रक्रिया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर 17 सितंबर को प्रस्तावित आरक्षण निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन की कार्यवाही आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों, पंचायत समिति प्रधान और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की लॉटरी 17 सितंबर को प्रस्तावित थी। अब यह प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान को लॉटरी की तिथि में परिवर्तन के संबंध में अनुरोध किया गया है। इसी के चलते जिला स्तर पर आरक्षण निर्धारण और लॉटरी की कार्यवाही आगामी आदेशों तक स्थगित रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2377145


