राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विद्यार्थियों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोलियां
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विद्यार्थियों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोलियां
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 15 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं। इस अवसर पर विद्यालय संचालक अख्तर खान रुकनखानी ने कहा कि बच्चों में कुपोषण और खून की कमी का एक कारण पेट में कृमि होना भी है। उन्होंने कहा कि देश का बचपन स्वस्थ होगा, तभी युवा सक्षम और सशक्त बन सकेंगे।
संस्थान सचिव हाजी यूसुफ खान रुकनखानी ने विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी दी। प्रधानाध्यापिका सबिना बानो ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में शिक्षा अनुदेशिका अल्लादेई, शिक्षा अनुदेशक असलम खान, जान मोहम्मद तथा समाजसेवी यूनस खान रुकनखानी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2377145


