[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू सभापति पद के लिए भाजपा से विनय गोयंका शेरू ने दाखिल किया नामांकन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू सभापति पद के लिए भाजपा से विनय गोयंका शेरू ने दाखिल किया नामांकन

वार्ड 44 से निर्वाचित पार्षद ने समर्थकों के साथ पहुंचकर भरा नामांकन पत्र

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर निकाय चुनाव 2026 के बाद चूरू नगर परिषद सभापति पद के लिए भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 44 से निर्वाचित पार्षद विनय गोयंका शेरू ने नामांकन दाखिल किया। वे समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। विनय गोयंका शेरू ने कहा कि उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से चूरू के विकास और प्रगति के लिए कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने राजेंद्र सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में चूरू की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने की बात कही। नामांकन के दौरान अभिषेक चोटिया, राधेश्याम चोटिया, भंवर गुर्जर, हारून गुर्जर, असलम डायर, नरेंद्र सैनी, बाबू इस्माइल खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles