धोद नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के नवीन का नामांकन:20 में से 10 सीटों पर पार्टी का कब्जा, माकपा और निर्दलीय किंगमेकर की भूमिका में
धोद नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के नवीन का नामांकन:20 में से 10 सीटों पर पार्टी का कब्जा, माकपा और निर्दलीय किंगमेकर की भूमिका में
धोद : धोद नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन के आखिरी दिन भाजपा की ओर से पार्षद नवीन पंवार ने अपना पर्चा भरा है। धोद नगरपालिका का अध्यक्ष पद इस बार एससी ओपन वर्ग के लिए तय है। हाल ही में हुए नगरपालिका चुनाव में भाजपा 20 में से 10 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। कांग्रेस को 8 सीटें मिली थीं, जबकि माकपा और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने एक-एक सीट जीती थी।
अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने नवीन पंवार पर भरोसा किया है। उनके नामांकन के बाद भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है। दूसरी ओर, कांग्रेस की तरफ से अब तक उम्मीदवार नहीं उतारा हैं। भाजपा नेता राधाकृष्ण जांगिड़ ने दावा किया है कि भाजपा के पास बोर्ड बनाने के लिए पूरा समर्थन है और नगरपालिका में भाजपा का ही बोर्ड बनेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2376944


