पलसाना-नगरपालिका चेयरमैन पद के लिए नरेश-कुमावत ने दाखिल किया नामांकन:वार्ड 11 से कांग्रेस की हारी हुई प्रत्याशी कमला कुमावत ने भी पर्चा भरा
पलसाना-नगरपालिका चेयरमैन पद के लिए नरेश-कुमावत ने दाखिल किया नामांकन:वार्ड 11 से कांग्रेस की हारी हुई प्रत्याशी कमला कुमावत ने भी पर्चा भरा
पलसाना : पलसाना नगरपालिका के चेयरमैन पद के लिए भाजपा प्रत्याशी नरेश कुमावत ने निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार सैनी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले उन्हें निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शपथ दिलाई गई थी। वहीं वाइस चेयरमैन पद के लिए भाजपा ने धर्म सिंह शेखावत को प्रत्याशी बनाया है। उन्हें भी शपथ दिलाई गई।

वार्ड 11 से कांग्रेस की हारी प्रत्याशी का नामांकन
वार्ड 11 से कांग्रेस की हारी हुई प्रत्याशी कमला कुमावत ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। चुनाव में 33 वोट मिले थे।नगरपालिका में कुल 20 पार्षद हैं। इनमें भाजपा के 14, कांग्रेस के 2, सीपीआईएम का 1 और 3 निर्दलीय पार्षद हैं। चेयरमैन पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 11 है। ऐसे में भाजपा के पास 14 पार्षदों के साथ स्पष्ट बहुमत है।
अब चेयरमैन पद के लिए नामांकन की अंतिम स्थिति पर सभी की नजर है। यदि नरेश कुमावत के अलावा कोई दूसरा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करता है तो चुनाव होगा। वहीं दूसरा नामांकन नहीं आने की स्थिति में नरेश कुमावत का निर्विरोध निर्वाचन हो सकता है। ऐसा होने पर पलसाना नगरपालिका के पहले बोर्ड में चेयरमैन निर्विरोध चुना जाएगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी। फिलहाल भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने के कारण नरेश कुमावत के निर्विरोध निर्वाचन की संभावना बनी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2376941


