सीकर में कांग्रेस से खतीजा बानो,बीजेपी से कंचन सभापति दावेदार:नामांकन के बाद बाड़ाबंदी में गए पार्षद; जिले के निकायों के चेयरमैन प्रत्याशी भी घोषित
सीकर में कांग्रेस से खतीजा बानो,बीजेपी से कंचन सभापति दावेदार:नामांकन के बाद बाड़ाबंदी में गए पार्षद; जिले के निकायों के चेयरमैन प्रत्याशी भी घोषित
सीकर : सीकर नगर परिषद के सभापति पद के लिए बीजेपी-कांग्रेस से 1-1 नामांकन भरा गया है। कांग्रेस ने वार्ड 16 से पार्षद खतीजा बानो को अपना उम्मीदवार बनाया है। खतीजा बानो पूर्व सभापति जीवण खां की पत्नी हैं। वहीं बीजेपी से कंचन खड़ोलिया ने नामांकन दाखिल किया है। दोनों पार्टियों से सभापति के उम्मीदवार के रूप में ये दोनों पहले से चर्चा में थे।
सभापति के नामांकन के बाद फिर बाड़ाबंदी में गए
खतीजा बानो परिवार के साथ आज सुबह नगर परिषद पहुंची। उनके साथ वार्ड नं- 34 से पार्षद व पूर्व उपसभापति अशोक चौधरी और वार्ड नं- 62 से पार्षद शारदा दानोदिया भी नगर परिषद पहुंचे। तीनों कांग्रेसी पार्षदों को रिटर्निंग अधिकारी सुभाष चंद्र ने शपथ दिलाई और निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपा। सभापति का नामांकन दाखिल होने के बाद दोनों दलों के पार्षद बाड़ाबंदी में हैं।
65 वार्डों में से 38 सीटों के साथ कांग्रेस को बहुमत
सीकर नगर परिषद के 65 वार्डों में से 38 सीटों के साथ कांग्रेस को बहुमत मिला है। 37 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने चुनाव जीता और 1 सीट पर कांग्रेसी पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुईं। यहां भाजपा ने 22 सीटें और निर्दलीयों ने 4 सीटों पर सफलता पाई है। वहीं, 1 सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी जीते। वहीं, भाजपा ने सीकर जिले के सभी नगर निकायों में चेयरमैन पद के लिए आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
देखिए- नामांकन से जुड़ी PHOTOS



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2376829

