लक्ष्मणगढ़ में शिक्षक संघ की बैठक:सम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा, खंडेला में 18-19 सितंबर को होगा आयोजन
लक्ष्मणगढ़ में शिक्षक संघ की बैठक:सम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा, खंडेला में 18-19 सितंबर को होगा आयोजन
लक्ष्मणगढ़ : राजस्थान शिक्षक संघ (आरटीए) उपशाखा लक्ष्मणगढ़ की बैठक बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रामावतार फगेड़िया ने की। बैठक में 18 और 19 सितंबर को खंडेला में होने वाले जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा
इस दौरान सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। शिक्षकों से संपर्क करने और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जरूरी रणनीति पर भी बात की गई। पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिस्सा लें।
ये रहे मौजूद
बैठक में सुरेंद्र पूनिया, महेश गढ़वाल, सुधीर महरिया, संदीप जांगिड़, दिनेश बगड़िया, शंकर मील, सुरेश नायक, प्रेमसिंह डोटासरा, देवीसिंह मुंड, बिहारीलाल डोटासरा, श्रीचंद ढाका, भंवर सिंह मुंड, राजपाल रुहेला, निर्मला रुहेला सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। बैठक का संचालन ब्लॉक मंत्री मनोज महला ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2376944


