सीकर- एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,16 केस हैं दर्ज:सप्लाई से पहले दबोचा, अजीतगढ़ से लेकर आया था, पहले अवैध शराब का धंधा करता था
सीकर- एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार,16 केस हैं दर्ज:सप्लाई से पहले दबोचा, अजीतगढ़ से लेकर आया था, पहले अवैध शराब का धंधा करता था
सीकर : सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने 16 मुकदमे वाले हिस्ट्रीशीटर विजय को 25 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक अजीतगढ़ से यह लेकर आया था और सीकर में इसकी सप्लाई देने वाला था। लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी पहले अवैध शराब बेचने का भी काम कर चुका है।
SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि आरोपी विजय उर्फ छोटू (36) पुत्र ईश्वर सिंह जाखड़ निवासी जयपुर-झुंझुनूं बायपास, दासा की ढाणी फाटक के पास को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 25 ग्राम एमडी मिली है। मुखबिर से मिली सूचना पर इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। दरअसल थाने पर मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर विजय उर्फ छोटू एमडी लेकर आया है जो कहीं पर इसकी सप्लाई करने की फिराक में है।
10 साल अवैध शराब का धंधा किया
इस सूचना पर टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विजय उर्फ छोटू उद्योग नगर पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है। साल 2012 में उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। करीब 10 सालों तक उसने अवैध शराब का धंधा किया। इस दौरान उस पर अवैध शराब बेचने,मारपीट सहित अन्य मुकदमे भी दर्ज हुए।
एमडी बेचने का काम कुछ महीने पहले ही शुरू किया
अवैध शराब के धंधे में उसे कमाई होना कम हुई इसलिए उसने एमडी बेचने का काम कुछ महीने पहले ही शुरू किया। जैसे ही पुलिस को इसका पता लगा तो पुलिस ने आरोपी के पीछे मुखबिर छोड़ दिया। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। NDPS एक्ट में यह उद्योग नगर पुलिस थाने की इस साल की 19 वीं कार्रवाई है। आरोपी विजय को गिरफ्तार करने में कॉन्स्टेबल देवीलाल,दिनेश,मामराज और भूपेंद्र शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2376943


