नीमकाथाना में भाजपा के 5 जेन-जी प्रत्याशियों की जीत:21 साल की पिंकी सबसे कम उम्र की पार्षद , कांग्रेस में एक भी नहीं
नीमकाथाना में भाजपा के 5 जेन-जी प्रत्याशियों की जीत:21 साल की पिंकी सबसे कम उम्र की पार्षद , कांग्रेस में एक भी नहीं
नीमकाथाना : नीमकाथाना नगर निकाय चुनाव में इस बार युवा चेहरों का दबदबा देखने को मिला। भाजपा ने नए चेहरों पर भरोसा जताते हुए 21 से 26 साल की उम्र के युवा प्रत्याशियों को मैदान में उतारा। इनमें से पांच प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर पार्षद पद हासिल किया। वार्ड नं 11 से 21 साल की पिंकी सबसे कम उम्र की निर्वाचित पार्षद बनीं।

भाजपा प्रत्याशी पिंकी (21) को 442 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 47 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। वही डॉ. अंजू कुमावत (26) ने वार्ड 7 से चुनाव जीता। उन्हें कुल 389 वोट मिले और उन्होंने 13 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। अंतरा मीणा (26) ने वार्ड 6 से शानदार जीत दर्ज की। उन्हें 742 वोट मिले और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 241 वोटों से शिकस्त दी। शिक्षा मीणा (23) वार्ड 32 से पार्षद निर्वाचित हुईं। उन्हें 341 वोट मिले और उन्होंने 59 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। अमित भावरिया (23) ने वार्ड 14 से चुनाव जीता।
पांचों विजेता जेन-जी भाजपा के
इन चुनाव परिणामों में भाजपा की नई रणनीति भी नजर आई। पार्टी ने पुराने चेहरों के बजाय युवा और नए प्रत्याशियों को मौका दिया। पिंकी (21), डॉ. अंजू कुमावत (26), अंतरा मीणा (26), अमित भावरिया (23) और शिक्षा मीणा (23) की जीत ने नगर निकाय में युवा नेतृत्व की मजबूत दस्तक दी है। इन पांचों की उम्र 21 से 26 वर्ष के बीच है। जेन-जी प्रत्याशी अमित भावरिया 381 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2376943


