[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में भाजपा विधानसभा प्रत्याशी की पत्नी-बहू हारी:पूर्व पालिकाध्यक्ष के ससुर भी हारे, कांग्रेस से मां-बेटे जीते


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में भाजपा विधानसभा प्रत्याशी की पत्नी-बहू हारी:पूर्व पालिकाध्यक्ष के ससुर भी हारे, कांग्रेस से मां-बेटे जीते

लक्ष्मणगढ़ में भाजपा विधानसभा प्रत्याशी की पत्नी-बहू हारी:पूर्व पालिकाध्यक्ष के ससुर भी हारे, कांग्रेस से मां-बेटे जीते

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका चुनाव के सोमवार को घोषित परिणामों के बाद भी अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। ऐसे में अब शहरी सरकार बनाने में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो गई है। 45 वार्डों में कांग्रेस ने 20, भाजपा ने 15 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है।

भाजपा नेता दिनेश जोशी के परिवार के दोनों प्रत्याशी हारे

भाजपा के कद्दावर नेता, पूर्व पालिकाध्यक्ष व पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी दिनेश जोशी के परिवार के दो सदस्य अलग-अलग वार्डों से चुनाव मैदान में थे, लेकिन दोनों को हार का सामना करना पड़ा। उनकी पत्नी सरोज देवी वार्ड 34 और पुत्रवधू शीतल शर्मा वार्ड 29 से चुनाव हार गईं। सरोज देवी पूर्व में पार्षद रह चुकी हैं। दोनों वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। ज्ञात रहे भाजपा नेता दिनेश जोशी 2018 में भाजपा से विधानसभा प्रत्याशी रहे हैं। वहीं 2000 व 2011 में नगरपालिका अध्यक्ष भी रहे हैं।

अलग-अलग वार्डों से मां-बेटे ने दर्ज की जीत

कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अलग-अलग वार्डों से चुनाव लड़ने वाली मां-बेटे की जोड़ी ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 21 से परमेश्वरी देवी और वार्ड नंबर 25 से उनके बेटे संजीव कुमार विजयी रहे। दोनों ने भाजपा प्रत्याशियों को हराया।

ललित पुरोहित के परिवार ने पांचवीं जीत दर्ज की

नगर पालिका के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट ललित पुरोहित ने वार्ड नंबर 6 से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। यह उनके परिवार की नगर पालिका चुनाव में पांचवीं जीत है। उनकी पत्नी एवं भाजपा जिला मंत्री डॉ. अर्चना पुरोहित दो बार पार्षद रह चुकी हैं, जबकि ललित पुरोहित इससे पहले दो बार पार्षद रह चुके हैं। इस जीत के साथ वे स्वयं तीसरी बार पार्षद बने हैं।

पवन बुटोलिया और महावीर सैनी भी हारे

पूर्व पालिकाध्यक्ष चांदनी शर्मा के ससुर और निवर्तमान पार्षद वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन बुटोलिया (वार्ड 33) भी चुनाव हार गए। उनके वार्ड में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वहीं पूर्व पालिकाध्यक्ष महावीर प्रसाद सैनी वार्ड 37 से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में थे, लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि उनके वार्ड में कांग्रेस पहले, निर्दलीय दूसरे और भाजपा तीसरे स्थान पर रही।

भाजपा मंडल अध्यक्ष के पिता और कांग्रेस महिला शहर अध्यक्ष भी हारे

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित पंवार के पिता और निवर्तमान पार्षद रामावतार पंवार भी वार्ड 16 से चुनाव हार गए। यहां निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस नगर महिला अध्यक्ष शबाना सयैद ने कांग्रेस के टिकट पर वार्ड 8 से चुनाव मैदान में थीं, लेकिन उन्हें भी हार मिली और यहां भी निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा।

Related Articles