पिलानी में शहरी सरकार के लिए काउंटिंग कल:4 राउंड में होगी गिनती, सुबह 11 बजे तक तस्वीर होगी साफ
पिलानी में शहरी सरकार के लिए काउंटिंग कल:4 राउंड में होगी गिनती, सुबह 11 बजे तक तस्वीर होगी साफ
पिलानी : पिलानी में शहरी सरकार के लिए हुए मतदान के बाद अब कल वोटों की गिनती होगी। पिलानी और विद्याविहार नगरपालिका के लिए मतगणना साबू कॉलेज में होगी। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिलानी, विद्याविहार और मंड्रेला में पार्षद पद के लिए 11 सितंबर को वोट डाले गए थे। इनमें पिलानी में 75.38 विद्याविहार में 72.74 और मंड्रेला में 79.26 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
8 बजे से शुरू होगी गिनती
पिलानी बीडीओ महेंद्र सैनी ने बताया- सोमवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। गिनती के लिए 9 टेबल लगाए जाएंगे। इन पर 4 राउंड में सभी वार्डों के वोटों की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। विद्याविहार नगरपालिका के लिए गिनती 3 राउंड में पूरी होगी। अनुमान है कि सुबह 11 बजे तक सभी वार्डों के नतीजे साफ हो जाएंगे। दोपहर तक दोनों नगरपालिकाओं के सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
मंड्रेला में 3 राउंड में होगी गिनती
मंड्रेला नगरपालिका के लिए चिड़ावा के मास्टर हजारीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। यहां 8 टेबल पर 3 राउंड में नगरपालिका के सभी 24 वार्डों के वोटों की गिनती पूरी कर ली जाएगी। बता दें कि मंड्रेला में एक वार्ड से पार्षद को निर्विरोध चुन लिया गया है। इसलिए 25 में से 24 वार्डों की ही गिनती की जाएगी। पिलानी नगरपालिका में चेयरमैन का पद अनारक्षित ओपन वर्ग के लिए है। विद्याविहार में चेयरमैन का पद ओबीसी ओपन वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि मंड्रेला में चेयरमैन का पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2370436


