[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में शहरी सरकार के लिए 14 सितंबर को काउंटिंग:5 राउंड में पूरी होगी गिनती, 188 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में शहरी सरकार के लिए 14 सितंबर को काउंटिंग:5 राउंड में पूरी होगी गिनती, 188 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

खेतड़ी में शहरी सरकार के लिए 14 सितंबर को काउंटिंग:5 राउंड में पूरी होगी गिनती, 188 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

खेतड़ी : खेतड़ी में शहरी सरकार के लिए हुए मतदान के बाद अब कल मतगणना होगी। इसके लिए प्रशासन ने राजकीय जयसिंह स्कूल में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खेतड़ी में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था। इसमें 83.57 प्रतिशत वोटर्स ने मतदान किया।

दोपहर 12 बजे तक नतीजे होंगे साफ

मतगणना सोमवार को सुबह 8 बजे शुरू होगी। अनुमान है कि दोपहर 12 बजे तक नतीजे साफ हो जाएंगे। इसके बाद दोपहर तक सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि चेयरमैन का पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।

Related Articles