डूंडलोद में गणेश महोत्सव की तैयारियों पर बैठक:13-14 सितंबर को भजन संध्या, भंडारा और निशान पदयात्रा
डूंडलोद में गणेश महोत्सव की तैयारियों पर बैठक:13-14 सितंबर को भजन संध्या, भंडारा और निशान पदयात्रा
डूंडलोद : डूंडलोद के मुकुंदगढ़ मार्ग पर स्थित अष्ट विनायक धाम मंदिर में गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक बैठक हुई। यह महोत्सव 13 और 14 सितंबर को होगा। बैठक में महोत्सव को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाओं पर बात की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में अष्ट विनायक धाम मंदिर के मुख्य ट्रस्टी अन्नू अनिल अग्रवाल, अश्विनी महर्षि, डॉ. दयाशंकर जांगिड़, डॉ. रामोतार सबलानिया, मेजर डीपी शर्मा, वासुदेव शर्मा और सत्यनारायण खेतान मौजूद थे।
इस दौरान यातायात, श्रद्धालुओं के दर्शन, प्रसाद वितरण, पार्किंग और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का प्लान बनाया गया। मौजूद लोगों ने महोत्सव को लेकर अपने सुझाव भी दिए। मुख्य ट्रस्टी अन्नू अनिल अग्रवाल ने बताया कि 13 सितंबर को संगीतमय श्री गणेश चालीसा पाठ होगा। इसके बाद रात में भजन संध्या रखी जाएगी।
वहीं, 14 सितंबर को विशाल भंडारा, महाआरती, निःशुल्क अभ्यास पुस्तिका बांटी जाएंगी और निशान पदयात्रा निकाली जाएगी। शाम को मंदिर परिसर में महाआरती होगी। उन्होंने यह भी बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक उत्सव को देखते हुए मंदिर के पास 13 और 14 सितंबर को मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
बैठक में सुभाष भूत, प्रद्युम्न शर्मा, केके डीडवानिया, गोपाल शर्मा, सुभाष खंडेलवाल, घनश्याम भास्कर, संजय पुरोहित, मनोज टेलर, जगदीश सैनी, धनंजय शर्मा, उमाशंकर शर्मा, नरेश टेलर, मांगीलाल उदावत, सुरेश शर्मा, गोविंद जांगिड़ और मनोज स्वामी सहित कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2370424


