[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में शहीद की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:ग्रामीणों ने 1000 पौधे रोपकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में शहीद की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:ग्रामीणों ने 1000 पौधे रोपकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

डाडा फतेहपुरा में शहीद की 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:ग्रामीणों ने 1000 पौधे रोपकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

खेतड़ी : देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद सुमेर सिंह निर्वाण की 24वीं पुण्यतिथि पर डाडा फतेहपुरा गांव में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए 1000 पौधे रोपे। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत डाडा फतेहपुरा के बस स्टैंड पर आयोजित किया गया। यहां ग्रामीणों ने शहीद को फूल चढ़ाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। पुण्यतिथि को यादगार बनाने के लिए इस बार श्रद्धांजलि के साथ हरियाली का संदेश भी दिया गया।

ग्राम पंचायत डाडा फतेहपुरा और नालपुर क्षेत्र की स्कूलों में कुल 1000 पौधों का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने इन पौधों को लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया, जिससे पर्यावरण संरक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। शहीद के बेटे गजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शहीद की पुण्यतिथि पर हर साल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐसी पहल की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77