खेतड़ीनगर में सतर्कता जागरूकता कार्यशाला:’सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ और जेम की नई सुविधाओं पर हुई चर्चा
खेतड़ीनगर में सतर्कता जागरूकता कार्यशाला:'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' और जेम की नई सुविधाओं पर हुई चर्चा
खेतड़ीनगर : केसीसी प्रशासन भवन के सभागार में शनिवार को सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन केसीसी सतर्कता विभाग की ओर से किया गया। कार्यशाला में ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ और ‘जेम की नई सुविधाएं’ समेत विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी के कार्यपालक निदेशक पुरषोतम दास बोहरा रहे। विशिष्ट अतिथियों में महाप्रबंधक (विद्युत) एस. गुहा, मयूख चटर्जी, विपिन शर्मा, भुपेश बंबोरिया और यशोराज मीणा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक महाप्रबंधक (सतर्कता) देवेंद्र वर्मा ने की।
पीडी बोहरा ने कहा कि सतर्कता केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संगठन के काम में पारदर्शिता लाने और कार्य संस्कृति को मजबूत करने का माध्यम है। अधिकारी और कर्मचारी सतर्कता के सिद्धांतों को अपनाकर संस्थान के विकास में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपने निजी जीवन में भी ईमानदारी और जिम्मेदारी का संदेश आगे बढ़ाना चाहिए।
जेम की नई सुविधाओं की दी जानकारी
कार्यशाला में एलएम जोशी ने जेम (Government e-Marketplace) की नई सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को जेम से जुड़ी नई व्यवस्थाओं और सुविधाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम में शीलवा कुमार, राजेश डांढेल (सहायक महाप्रबंधक, सतर्कता), आनंद पांडे, संतोष कुमार बारीक, डॉ. एस. हादी, मोनिका, प्रिया दीक्षित, नीरज मीणा और अनुपसिंह समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2369447

