पिलानी में 75.38 प्रतिशत मतदान:विद्याविहार और मंड्रेला में भी वोटिंग हुई, मतदान केंद्र के बाहर खोले गए प्रत्याशी के ऑफिस को हटाया
पिलानी में 75.38 प्रतिशत मतदान:विद्याविहार और मंड्रेला में भी वोटिंग हुई, मतदान केंद्र के बाहर खोले गए प्रत्याशी के ऑफिस को हटाया
पिलानी : पिलानी और विद्याविहार नगरपालिका में शहरी सरकार के चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखा। बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। कई जगहों पर महिलाओं की भीड़ खास तौर पर नजर आई। वार्ड नंबर 12 से पार्षद प्रत्याशी ने पोलिंग बूथ के सामने ही कार्यालय खोल दिया था, जिसे शिकायत के बाद प्रशासन ने हटवा दिया।
दोनों नगरपालिका क्षेत्रों में कुल 59 बूथ बनाए गए थे। पिलानी से 174 और विद्याविहार से 88 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 25 बीजेपी, 8 कांग्रेस और 229 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। दोनों नगरपालिकाओं में कुल 32,288 मतदाता हैं। पिलानी में 24,034 मतदाता हैं, जिनमें 12,413 पुरुष और 11,621 महिलाएं शामिल हैं। विद्याविहार में 8,254 मतदाता हैं, जिनमें 4,193 पुरुष और 4,061 महिलाएं हैं। दोनों ही जगह कोई थर्ड जेंडर मतदाता नहीं है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2367606


