सिंघाना के वार्ड 6 में फर्जी मतदान का आरोप, हंगामा:वार्ड-25 में खराब हुई ईवीएम, 79.52 फीसदी मतदान हुआ
सिंघाना के वार्ड 6 में फर्जी मतदान का आरोप, हंगामा:वार्ड-25 में खराब हुई ईवीएम, 79.52 फीसदी मतदान हुआ
सिंघाना : सिंघाना में पालिका चुनाव के दौरान वार्ड 6 में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हो गया। भाजपा के पक्ष में फर्जी मतदान करने का आरोप लगाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी समर्थकों ने हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने स्थिति को संभाला। वहीं वार्ड 6 में भी फर्जी मतदान करने आए युवक को पुलिस पकड़कर ले गई।
वहीं वार्ड 25 के बूथ नंबर 25 पर ईवीएम खराब होने के कारण 7 बजे से मतदान शुरू नहीं हो सका। बूथ पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। मशीन में खराबी की सूचना पर अधिकारी और टेक्निकल टीम मौके पर पहुंची। करीब 50 मिनट बाद ईवीएम शुरू हुई।
इससे पहले मतदान शुरू होते ही शहर के सभी बूथों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही महिलाओं की भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। सिंघाना में नगरपालिका बनने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में इन चुनावों को लेकर मतदाताओं और प्रत्याशियों में खासा उत्साह नजर आया।
सिंघाना नगरपालिका चुनाव के लिए कुल 35 मतदान केंद्र बनाए गए। चुनाव में 221 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें भाजपा के 31, कांग्रेस के 32 और अन्य पार्टियों के साथ निर्दलीय 158 प्रत्याशी शामिल हैं। शहर के कई वार्डों में अलग-अलग प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रोचक बना हुआ है।
20,730 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल
सिंघाना में कुल 20,730 मतदाता हैं। इनमें 10,928 पुरुष और 9,802 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों में से 8 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन केंद्रों पर प्रशासन और पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी, ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।
मतदान के बाद बुहाना में रखी जाएंगी मतपेटियां
मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी मतपेटियों को बुहाना में बनाए गए कंट्रोल रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतगणना की जाएगी।
यहां देखें मतदान से जुड़ी तस्वीरें….






देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2367606


