झुंझुनूं में वोटिंग-खत्म होने से पहले कांग्रेस ने की बाड़ेबंदी:दोपहर 3.30 बजे के 51 पार्षद प्रत्याशियों और 2 निर्दलीयों को बस- कार से भेजा
झुंझुनूं में वोटिंग-खत्म होने से पहले कांग्रेस ने की बाड़ेबंदी:दोपहर 3.30 बजे के 51 पार्षद प्रत्याशियों और 2 निर्दलीयों को बस- कार से भेजा
झुंझुनूं : राजस्थान में नगरी निकाय चुनाव की वोटिंग के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है। वहीं झुंझुनूं नगर परिषद की वोटिंग खत्म होन से पहले कांग्रेस ने दोपहर 3.30 बजे के करीब अपने 51 पार्षद प्रत्याशियों और 2 निर्दलीयों को बस और कार से बाड़ेबंदी में भेज दिया।
सभी प्रत्याशियों को शहर के माननगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुलाया गया। कई प्रत्याशी अपने समर्थक और महिला प्रत्याशी परिजन के साथ पहुंचीं। यहां सांसद बृजेन्द्र ओला ने प्रत्याशियों से चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा की।
बस-कार से रवाना हुए प्रत्याशी
कांग्रेस के 51 प्रत्याशी और 2 निर्दलीय प्रत्याशी एक बस और पर्सनल कारों से कांग्रेस कार्यालय से 3.30 बजे रवाना हुए। कांग्रेस के प्रत्याशी एक साथ रहेंगे और पार्टी नेतृत्व के निर्देश के अनुसार आगे की रणनीति तय करेंगे।
कांग्रेस कार्यालय में दो निर्दलीय प्रत्याशी भी मौजूद रहे। इनमें वार्ड नंबर 9 से निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र डारा और वार्ड नंबर 43 से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज सैनी शामिल थे। हालांकि दोनों निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ बस में नहीं गए। बताया जा रहा है कि वे पर्सनल कारों से पहुंचे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2367600


