चूरू जिले में द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, महिला, वृद्ध और युवा मतदाताओं ने उत्साह से किया मतदान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत चूरू जिले में द्वितीय चरण का मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले के छह नगरीय निकायों में दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, महिला, वृद्ध एवं युवा मतदाताओं सहित सभी वर्गों ने उत्साह के साथ मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई।
मतदान के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में जागरूकता और उत्साह देखने को मिला। तारानगर के वार्ड संख्या 7 की प्रियंका शर्मा ने पहली बार मतदान किया और लोगों से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। वहीं वार्ड संख्या 18 के दिव्यांग दंपती राकेश कुमार और सोनू रानी ने मतदान कर अन्य दिव्यांग मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित किया।

बीदासर नगरपालिका के बूथ संख्या 37 पर 105 वर्षीय उगमा देवी पत्नी किशन सिंह व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पहुंचीं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। साहवा के वार्ड संख्या 18 में ट्रांसजेंडर मतदाता मुस्कान बाई तथा रतनगढ़ के वार्ड संख्या 16 की चांदनी ने भी मतदान किया।
राजलदेसर के वार्ड संख्या 32 के वृद्ध मेहरचंद परिवारजनों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं वार्ड की महिला मतदाताओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। सभी मतदाताओं ने आमजन से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2367481


