खाटूश्यामजी में चार चैन स्नेचर गिरफ्तार
तीन महिलाएं और एक पुरुष पकड़े गए, चोरी की नकदी व वारदात में इस्तेमाल कार बरामद
खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी पुलिस ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं के मोबाइल, नकदी, आभूषण चोरी और चैन स्नेचिंग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। चारों आरोपी आगरा से कार लेकर खाटूश्यामजी आए थे।
पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को पवन कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी बहन सरोज खाटूश्यामजी रोडवेज बस स्टैंड से जयपुर जाने के लिए बस में चढ़ रही थी। इसी दौरान दो महिलाओं ने उसके गले से चैन निकालने का प्रयास किया। चैन नीचे गिरने पर जब वह उसे उठाने लगी तो दूसरी महिला ने उसके पर्स से करीब 5,120 रुपए निकाल लिए। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी इन्द्राज मरोड़िया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर तलाश शुरू की। कार्रवाई करते हुए टिवकल (30), मीनाक्षी (35), शिवानी (27) और मोहम्मद फैजान खान (27) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से चोरी की नकदी तथा यूपी 80 जीटी 5362 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई। चारों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मीनाक्षी पूर्व में मथुरा और आगरा में चैन स्नेचिंग के मामलों में जेल जा चुकी है, जबकि टिवकल मई 2026 में भरतपुर जिले के हलैना थाने के एक मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुकी है। शिवानी और फैजान के आपराधिक रिकॉर्ड की तस्दीक की जा रही है।
कार्रवाई में थानाधिकारी इन्द्राज मरोड़िया, सहायक उपनिरीक्षक सायर सिंह, हैड कांस्टेबल राहुल चौधरी तथा कांस्टेबल मनोज कुमार, राजेन्द्र गढ़वाल, राजेन्द्र कुमार, राजेन्द्र और महिला कांस्टेबल आरती शामिल रहे।
पुलिस की अपील: सीकर पुलिस ने खाटूश्यामजी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल, पर्स, नकदी और आभूषणों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। संदिग्ध व्यक्ति द्वारा धक्का-मुक्की या ध्यान भटकाने का प्रयास करने पर सतर्क रहने तथा किसी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2367481


