स्वच्छता अभियान के दौरान टूटी पेयजल पाइपलाइन:डाडा फतेहपुरा में पानी सप्लाई हुई ठप, कर्मचारियों ने मरम्मत कर बहाल की आपूर्ति
स्वच्छता अभियान के दौरान टूटी पेयजल पाइपलाइन:डाडा फतेहपुरा में पानी सप्लाई हुई ठप, कर्मचारियों ने मरम्मत कर बहाल की आपूर्ति
खेतड़ी : डाडा फतेहपुरा में गुरुवार सुबह ग्राम स्वच्छता अभियान चलाया गया। वर्तमान सरपंच की पहल पर मुख्य मार्ग और नालपुर रोड पर नालियों तथा सड़क किनारे जमा कचरे की सफाई की गई। जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली से कचरा हटाकर गांव से बाहर डलवाया गया। इस अभियान से मुख्य मार्ग का नजारा बदल गया, जिसे ग्रामीणों ने स्वच्छता की अच्छी पहल बताया।
इसी सफाई कार्य के दौरान शक्ति कंप्यूटर सेंटर के सामने सिंचाई नहर में सफाई करते समय कुंभाराम लिफ्ट जल परियोजना की पेयजल सब-पाइपलाइन टूट गई। पाइपलाइन टूटने से पानी नहर में बहने लगा। ग्रामीणों ने तुरंत पेयजल आपूर्ति कर्मचारी नेकीराम मुक्कड़ को इसकी जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही नेकीराम मुक्कड़ ने तुरंत पेयजल आपूर्ति रुकवाई और मेंटेनेंस टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने काफी कोशिश के बाद टूटी हुई पाइपलाइन को ठीक किया। अंधेरा होने से पहले ही पेयजल सप्लाई फिर से शुरू कर दी गई। जलापूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत महसूस की और कर्मचारियों की तुरंत कार्रवाई के लिए तारीफ की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2367737


