[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पड़ोसियों ने 7 हजार में बेची चोरी की भैंस:7 दिन बाद मिली; पुलिस ने गाड़ी चालक को पकड़ा, परिवार ने CCTV खंगाले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

पड़ोसियों ने 7 हजार में बेची चोरी की भैंस:7 दिन बाद मिली; पुलिस ने गाड़ी चालक को पकड़ा, परिवार ने CCTV खंगाले

पड़ोसियों ने 7 हजार में बेची चोरी की भैंस:7 दिन बाद मिली; पुलिस ने गाड़ी चालक को पकड़ा, परिवार ने CCTV खंगाले

नवलगढ़ : नवलगढ़ के बसावा में एक भैंस चोरी होने के 7 दिन बाद बरामद कर ली गई है। पड़ोसियों ने ही इस भैंस को 7 हजार रुपए में बेच दिया था। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी चालक को पकड़ा है।

बसावा निवासी सरदाराराम भाखरिया ने 3 सितंबर को गोठड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके घर के बाहर खेत से अज्ञात लोगों ने भैंस चुरा ली। परिवार के 6 लोगों ने करीब 5 दिन तक आधा दर्जन गांवों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिससे उन्हें गाड़ी का सुराग मिला।

परिवार ने 5 दिन बाद सीकर जिले के कोलीड़ा गांव में एक घर से भैंस को ढूंढ निकाला। सरदाराराम भाखरिया ने बताया कि पड़ोसियों की मिलीभगत से यह चोरी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी उनके एक दर्जन पशु चोरी हो चुके हैं, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।

चोरी में इस्तेमाल की गई गाड़ी जब दोबारा गांव पहुंची, तो गांव वालों ने गाड़ी चालक को पकड़कर गोठड़ा पुलिस को सौंप दिया। परिवार ने बताया कि पड़ोसियों ने उनकी भैंस को 7 हजार रुपए में बेचा था। गोठड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा दिया।

इस दौरान कैलाश यादव, बाबूलाल यादव, दीपचंद नेहरा, बीरबल यादव, जयराम नेहरा, स्नेर देवी, भागवती देवी और भूगानी देवी मौजूद थे।

Related Articles