कोलसिया में गणेश चतुर्थी पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम:नेहरा की ढाणी में होगा जागरण और हवन, प्रसाद भी बंटेगा
कोलसिया में गणेश चतुर्थी पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम:नेहरा की ढाणी में होगा जागरण और हवन, प्रसाद भी बंटेगा
नवलगढ़ : कोलसिया की नेहरा की ढाणी में स्थित श्री रिद्धि-सिद्धि गणेश पूरा धाम मंदिर में गणेश चतुर्थी पर दो दिन का धार्मिक कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम श्री रिद्धि-सिद्धि गणेश पूरा धाम समिति और गांववालों की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। पुजारी शीशराम ढाका ने बताया कि 13 सितंबर की रात 9 बजे से भव्य जागरण होगा। इसमें भजन गायक भगवान गणेश के भजन गाएंगे।
इसके बाद 14 सितंबर को सुबह 10 बजे हवन किया जाएगा। हवन के बाद दिनभर प्रसाद बांटा जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर परिसर को सुंदर लाइटों से सजाया गया है और भगवान गणेश की प्रतिमा को फूलों से सजाया गया है। समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार के साथ इन धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का निवेदन किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2367631


