बलारां में लगातार डीपी चोरी से किसान परेशान:थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, 7 दिन में कार्रवाई की चेतावनी
बलारां में लगातार डीपी चोरी से किसान परेशान:थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, 7 दिन में कार्रवाई की चेतावनी
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के बलारां थाना क्षेत्र में लगातार हो रही डीपी चोरी की घटनाओं से किसान परेशान हैं। शुक्रवार को क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने बलारां थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चोरी की वारदातों पर रोक लगाने और आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि खेड़ी राडान गांव में पिछले दो-तीन महीनों में सिंगल फेज ट्रांसफार्मर चोरी की 6 से 7 घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिससे चोरों के हौसले बढ़ गए हैं। लगातार ट्रांसफार्मर चोरी होने से किसानों को सिंचाई में भी दिक्कत आ रही है।
ग्रामीण विकास चौधरी ने बताया कि किसानों ने ज्ञापन के जरिए बलारां थानाधिकारी कैलाश चंद्र यादव को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने जल्द कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 7 दिन के भीतर चोरी की वारदातों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बलारां थाने के सामने शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
इस दौरान धर्मेंद्र कुमार, महिपाल सिंह, रोशन खान, भंवरलाल, महेंद्र सिंह, शुभकरण सिंह, साहिल और नितेश सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2367600


