नीमकाथाना में 14 सितंबर को होगी चुनाव की मतगणना:मतपेटियां 24 घंटे पुलिस निगरानी में, सुबह 7 बजे से एजेंटों को एंट्री; शहर में वाहनों का डायवर्जन
नीमकाथाना में 14 सितंबर को होगी चुनाव की मतगणना:मतपेटियां 24 घंटे पुलिस निगरानी में, सुबह 7 बजे से एजेंटों को एंट्री; शहर में वाहनों का डायवर्जन
नीमकाथाना : नीमकाथाना में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद अब सभी की नजरें 14 सितंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। नगर पालिका के 40 वार्डों में डाले गए मतों की गिनती कमला मोदी गर्ल्स कॉलेज में की जाएगी। मतदान के बाद सभी मतपेटियों को कॉलेज परिसर में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है। मतपेटियों को सुरक्षित रखने वाले कमरे को सील कर दिया गया है। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे हथियारबंद पुलिसकर्मियों की निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
तहसीलदार वीपी सिंह नरुका ने बताया कि 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को मतगणना स्थल पर सुबह 7 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। मतगणना के लिए अलग-अलग टेबल लगाई जाएंगी। मतगणना कक्ष में जालियां भी लगाई गई हैं, जिससे मतों की गिनती के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न हो सके।
कमला मोदी गर्ल्स कॉलेज के आसपास ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
मतगणना के दिन नीमकाथाना शहर में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। कमला मोदी गर्ल्स कॉलेज के आसपास वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस और प्रशासन की ओर से प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। गांवड़ी मोड़ पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कोटपूतली की ओर से नीमकाथाना आने वाले वाहनों को गांवड़ी मोड़ से गांवड़ी बाईपास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा खेतड़ी मोड़ पर भी बैरिकेडिंग की जाएगी।
मतगणना को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
मतगणना के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा और मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाएगी। शहर में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2367630


