[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए अनुप्रति कोचिंग योजना में आवेदन आमंत्रित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए अनुप्रति कोचिंग योजना में आवेदन आमंत्रित

प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी के लिए 7 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

झुंझुनूं : अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझड़िया ने बताया कि परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 8 लाख रुपए तक होने पर पात्र विद्यार्थी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अल्पसंख्यक समुदाय प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र और आय घोषणा-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज जरूरी होंगे।

पात्र विद्यार्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा में आवेदन करने की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, झुंझुनूं में संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles