विभागीय योजनाओं का जमीनी स्तर पर अधिकतम प्रचार-प्रसार करें : प्रमोद कुमार
नवम राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, ‘हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर हुआ आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : ‘हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ नवम राष्ट्रीय पोषण माह का गुरुवार को चूरू ग्रामीण परियोजना के जसरासर सेक्टर में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रमोद कुमार ने की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिलाओं को पोषण योजनाओं की जानकारी देते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
प्रमोद कुमार ने राष्ट्रीय पोषण माह की पांच प्रमुख थीम-आहार में विविधता व पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा गर्म पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व व जवाबदेही, बाल्यावस्था विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत नगद हस्तांतरण पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजनाओं का जमीनी स्तर पर अधिकतम प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया, ताकि अंतिम पंक्ति के लाभार्थियों तक योजनाओं का पूरा लाभ पहुंच सके।
कार्यक्रम में गोदभराई और प्रवेशोत्सव का आयोजन भी किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाकर पोषण और स्वास्थ्य का संदेश दिया। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षक शीतल बत्रा, ज्योति वर्मा, मंजु कुमारी जाट सहित जसरासर सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2365963


