[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंटीरियर डिजाइन के नाम पर 4.75 लाख ऐंठे:5 दिन काम कर गायब डिजाइनर, फोन पर बोला-रुपए हड़पने थे; धोखाधड़ी का केस दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

इंटीरियर डिजाइन के नाम पर 4.75 लाख ऐंठे:5 दिन काम कर गायब डिजाइनर, फोन पर बोला-रुपए हड़पने थे; धोखाधड़ी का केस दर्ज

इंटीरियर डिजाइन के नाम पर 4.75 लाख ऐंठे:5 दिन काम कर गायब डिजाइनर, फोन पर बोला-रुपए हड़पने थे; धोखाधड़ी का केस दर्ज

सीकर : सीकर के गोकुलपुरा थाना इलाके में रेस्टोरेंट में इंटीरियर का काम करने के नाम पर 4.75 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी जयपुर निवासी इंटीरियर डिजाइनर ने अब रकम लौटाने से भी मना कर दिया है।

मैंनेजर ने अपने परिचित से मिलवाया था

मामले में पीड़ित विजय प्रकाश खीचड़ ने सीकर के गोकुलपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार वह सीकर के गोकुलपुरा तिराहा के पास अरोमा रेस्टोरेंट संचालित करते हैं। उन्हें अपने रेस्टोरेंट पर रूफटॉप और फर्स्ट फ्लोर का कंस्ट्रक्शन करवाना था।

इस बारे में उन्होंने अपने रेस्टोरेंट के मैनेजर शैलेंद्र सिंह को बताया। शैलेंद्र सिंह ने अपने परिचित राज शर्मा बुलवाया। वह जयपुर में राज इंटीरियर नाम से कंपनी चलाता है।

5-7 दिन काम करने के बाद छोड़कर चला गया

बातचीत में राज शर्मा ने 6.70 लाख रुपए खर्च बताया। इसके बाद विश्वास में लेकर एडवांस और अन्य खर्च के नाम पर 4.75 लाख रुपए ले भी लिए। इसके बाद 5 से 7 दिन काम किया और फिर काम छोड़ दिया। कहा कि उसे जयपुर में कोई अर्जेंट काम है उसे पूरा करके वह रेस्टोरेंट का काम करेगा।

फोन पर कहा रकम हड़पनी थी

रिपोर्ट के अनुसार, अब विजय प्रकाश ने कॉल करके इंटीरियर डिजाइनर राज को काम करने के लिए कहा तो उसने कहा कि उसे तो रुपए हड़पने थे। रुपए हड़पने के लिए ही काम करने की बात कही थी। फिलहाल अब विजय प्रकाश खीचड़ की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77