[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच

निःशुल्क सोनोग्राफी के लिए ‘मां वाउचर योजना’ के तहत दिए कूपन

सीकर : जिले के सरकारी चिकित्सालयों में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें स्वयं और गर्भस्थ शिशु की देखभाल संबंधी जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न चिकित्सालयों का निरीक्षण कर गर्भवतियों को मिल रही सेवाओं, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाओं, उपकरणों के रखरखाव और स्टाफ की उपस्थिति का जायजा लिया।

सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि गर्भावस्था और प्रसव के दौरान जोखिम कम करने के लिए सामान्यतः प्रत्येक माह की 9, 18 और 27 तारीख को यह अभियान आयोजित किया जाता है। निकाय चुनाव के चलते इस बार 10 सितंबर को आयोजन किया गया।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने बताया कि गर्भवतियों की हिमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस, रक्तचाप, तापमान, हृदय स्पंदन और प्रसव संबंधी जटिलताओं की जांच की गई। वहीं पात्र गर्भवती महिलाओं को ‘मां वाउचर योजना’ के तहत निःशुल्क सोनोग्राफी के कूपन दिए गए, जिनसे अधिकृत निजी सोनोग्राफी केंद्र पर जांच कराई जा सकेगी।

Related Articles