[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू:नगरपालिका चुनाव के पहले चरण के बाद जयपुर के लिए रवाना

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू:नगरपालिका चुनाव के पहले चरण के बाद जयपुर के लिए रवाना

लक्ष्मणगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू:नगरपालिका चुनाव के पहले चरण के बाद जयपुर के लिए रवाना

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में नगरपालिका चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म होते ही भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू हो गई है। गुरुवार दोपहर सभी भाजपा प्रत्याशी बस और अन्य गाड़ियों से जयपुर के लिए रवाना हुए।

भाजपा प्रत्याशी अलग-अलग समूहों में लक्ष्मणगढ़ से निकले। महिला प्रत्याशियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मणगढ़ से निकलने के बाद सीकर के पास एक होटल में सभी के लिए खाने का इंतजाम किया गया। इसके बाद प्रत्याशी जयपुर के लिए आगे बढ़े।

बताया जा रहा है कि भाजपा ने लक्ष्मणगढ़ से चुनाव लड़ रहे 29 प्रत्याशियों को फोन करके पार्टी कार्यालय जयपुर बुलाया है। हालांकि, बाड़ेबंदी को लेकर पार्टी या प्रत्याशियों की तरफ से कोई जानकारी खुलकर नहीं दी जा रही है।

Related Articles