[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तीन दिन से घरों में आ रहा दूषित पानी:बावड़ी के वार्ड 3 के लोग परेशान, परिवारों को बाहर से लाना पड़ रहा पानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

तीन दिन से घरों में आ रहा दूषित पानी:बावड़ी के वार्ड 3 के लोग परेशान, परिवारों को बाहर से लाना पड़ रहा पानी

तीन दिन से घरों में आ रहा दूषित पानी:बावड़ी के वार्ड 3 के लोग परेशान, परिवारों को बाहर से लाना पड़ रहा पानी

खंडेला : ग्राम पंचायत बावड़ी के वार्ड नंबर 03 में रेलवे स्टेशन के पास पिछले तीन दिनों से घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। जलदाय विभाग की पाइपलाइन से आ रहे इस पानी से स्थानीय लोग परेशान हैं।

वार्डवासी नागरमल के घर में पिछले तीन दिनों से नलों में साफ पानी की जगह गंदा पानी आ रहा है। लगातार दूषित पानी आने से परिवार को पीने के पानी के लिए दूसरी व्यवस्था करनी पड़ रही है।

परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने इस समस्या की जानकारी जलदाय विभाग के संविदा कर्मचारी छिगन दास को दी, तो कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

लोगों का कहना है कि दूषित पानी की सप्लाई से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से पाइपलाइन की जांच कर उसे ठीक करवाने और साफ पानी की नियमित सप्लाई शुरू करने की मांग की है।

इस समस्या को लेकर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता श्याम सुंदर सैन और कनिष्ठ अभियंता अंकुर बड़बड़वाल को जानकारी दी गई। उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।

Related Articles