लक्ष्मणगढ़ में महिलाओं ने पुरुषों से 11% ज्यादा मतदान किया:19,480 महिलाओं ने डाला वोट, बूथ 53 पर सबसे ज्यादा 91.99% वोटिंग हुई
लक्ष्मणगढ़ में महिलाओं ने पुरुषों से 11% ज्यादा मतदान किया:19,480 महिलाओं ने डाला वोट, बूथ 53 पर सबसे ज्यादा 91.99% वोटिंग हुई
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में शहरी सरकार चुनने के लिए इस बार महिलाओं में काफी उत्साह दिखा। बुधवार को नगर पालिका चुनाव के पहले चरण में हुए मतदान के दौरान कई बूथों पर महिलाओं की अच्छी भीड़ नजर आई। महिलाएं लाइन में लगकर वोट डालती दिखीं।
44 वार्डों के लिए कुल 74.07 प्रतिशत मतदान हुआ
लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका के 44 वार्डों के लिए कुल 74.07 प्रतिशत मतदान हुआ। साल 2021 में हुए पिछले चुनाव में करीब 76 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस बार कुल 50,278 रजिस्टर्ड वोटरों में से 37,242 लोगों ने वोट डाले।
कुल वोटरों में 25,809 पुरुष और 24,469 महिला वोटर शामिल थे। इनमें से 17,762 पुरुषों और 19,480 महिलाओं ने वोट डाले। इस तरह पुरुषों का मतदान प्रतिशत 68.82 प्रतिशत रहा, जबकि महिलाओं का मतदान प्रतिशत 79.61 प्रतिशत रहा। आंकड़ों के मुताबिक, महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले करीब 11 प्रतिशत ज्यादा वोट डाले।
वार्ड 36 के बूथ नंबर 44 पर सबसे कम मतदान
शाम 6 बजे तक सबसे कम मतदान वार्ड नंबर 36 के बूथ नंबर 44 पर 63.75 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, सबसे ज्यादा मतदान वार्ड नंबर 44 के बूथ नंबर 53 पर हुआ। यहां 91.99 प्रतिशत वोटरों ने वोट डाले। इस बूथ पर कुल 849 रजिस्टर्ड वोटरों में से 781 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2365808

