नीमकाथाना में कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू:विधायक आवास से हुए रवाना,14 सितंबर को आएंगे नतीजे
नीमकाथाना में कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू:विधायक आवास से हुए रवाना,14 सितंबर को आएंगे नतीजे
नीमकाथाना : नीमकाथाना नगर निकाय चुनाव का मतदान खत्म होने के दूसरे दिन गुरुवार को नीमकाथाना में कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू हो गई। शाम को कांग्रेस के प्रत्याशी विधायक आवास पर पहुंचे। सभी को एक-एक कर अलग-अलग गाड़ियों में बैठाकर रवाना किया गया। इससे एक दिन पहले बुधवार देर रात भाजपा प्रत्याशियों की भी बाड़ेबंदी की गई थी। दोनों प्रमुख दल अब मतगणना से पहले अपने-अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने के साथ ही बोर्ड बनाने के संभावित समीकरणों पर नजर बनाए हुए हैं।
नीमकाथाना नगर पालिका के 40 वार्डों में 9 सितंबर को मतदान हुआ था। कांग्रेस और भाजपा ने सभी 40 वार्डों में प्रत्याशी उतारे। दोनों दलों के अलावा अन्य पार्टियों और निर्दलीयों सहित कुल 147 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 14 सितंबर को मतगणना के बाद तस्वीर साफ होगी कि शहर की सत्ता किसके हाथ में जाती है।
अब तक रहा कांग्रेस का बोर्ड
नीमकाथाना नगर पालिका बनने के बाद से अब तक कांग्रेस का बोर्ड रहा है। ऐसे में कांग्रेस के पास पुराने संगठन, स्थानीय नेताओं और पारंपरिक वार्ड स्तर के नेटवर्क का फायदा होने का दावा किया जा रहा है। सियासी गणित में कांग्रेस यदि 21 सीटों के बहुमत के करीब पहुंचती है, तो उसे बोर्ड बनाने के लिए कुछ निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है। यही वजह है कि कांग्रेस अभी से अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने पर फोकस कर रही है।
बुधवार रात भाजपा ने की बाड़ेबंदी
भाजपा ने इस बार सभी 40 वार्डों में प्रत्याशी उतारकर चुनाव में पूरी ताकत झोंकी। स्थानीय नेताओं ने अलग-अलग वार्डों में प्रचार और संपर्क अभियान संभाला। भाजपा यदि 20 या उसके आसपास सीटें हासिल करती है तो बहुमत के लिए उसे एक-दो पार्षदों की जरूरत होगी। ऐसी स्थिति में भाजपा के लिए भी निर्दलीय पार्षद निर्णायक साबित हो सकते हैं। यही कारण है कि भाजपा ने भी मतदान के बाद अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2365808

