पिलानी में शहरी सरकार के लिए कल होगा मतदान:24034 मतदाता वोट डालेंगे, सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग, 174 प्रत्याशी मैदान में
पिलानी में शहरी सरकार के लिए कल होगा मतदान:24034 मतदाता वोट डालेंगे, सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग, 174 प्रत्याशी मैदान में
पिलानी : पिलानी में शहरी सरकार के लिए दूसरे चरण का मतदान कल होगा। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के 35 वार्डों में कुल 36 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में 24,034 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 174 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा से 12, कांग्रेस से 7 और 155 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। कई वार्डों में सीधा मुकाबला देखा जा रहा है, जबकि कुछ जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ते नजर आ रहे हैं।
चुनाव प्रचार कल शाम थम गया था। अब प्रत्याशी घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं और आखिरी समय तक मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं। यदि किसी मतदाता के पास पहचान पत्र नहीं है, तो कुछ अन्य पहचान पत्र भी मान्य होंगे। मतदाताओं की कुल संख्या 24,034 है। इनमें 12,413 पुरुष मतदाता और 11,621 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या शून्य है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2365482

