[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर के हीरामल महाराज मंदिर पर जागरण एवं भंडारा:पावटा की ढाणी में वार्षिक उत्सव पर हुआ, देवनारायण कथा और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर के हीरामल महाराज मंदिर पर जागरण एवं भंडारा:पावटा की ढाणी में वार्षिक उत्सव पर हुआ, देवनारायण कथा और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

जसरापुर के हीरामल महाराज मंदिर पर जागरण एवं भंडारा:पावटा की ढाणी में वार्षिक उत्सव पर हुआ, देवनारायण कथा और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर की पावटा की ढाणी में स्थित बाबा हीरामल महाराज मंदिर में वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस मौके पर ग्रामवासियों के सहयोग और गुरूजी इंद्राज के मार्गदर्शन में एक जागरण और भंडारे का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा हीरामल महाराज के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

गुरूजी इंद्राज और सेवापति सुल्तान चनेजा ने बताया कि वार्षिक उत्सव के तहत आठ अलग-अलग जगहों से आए गुरूजी और गोठियों ने यज्ञ-हवन किया। इस यज्ञ में गुरूजी रूपचंद सिराधना (जसरापुर), गुरूजी सुनील गुर्जर (हीराकाली नीमकाथाना), गुरूजी कैलाशचंद्र फागणा (जसरापुर), गुरूजी उमराव सिंह स्प्रा, गुरूजी रामेश्वरलाल, गुरूजी शीशराम देवता, गुरूजी मालाराम (बसंत बिहार) और गुरूजी रामचंद्र (झुजारपुर) ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दिलवाईं।

श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर क्षेत्र में सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। यज्ञ की पूर्णाहुति और महाआरती के बाद भगवान देवनारायण, कालश महाराज, शंकर भगवान, काला-गोरा भैरू और बालाजी को भोग लगाया गया। इसके बाद 11 कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा दी गई और उन्हें विदा किया गया।

इसके बाद भंडारे की शुरुआत हुई। भंडारे में सभी गुरूजी, ग्रामवासी और गोठियों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से प्रसाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक और भक्तिमय माहौल बना रहा।

इससे पहले मंदिर परिसर में रात को जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में मुकेश मुक्कड़, इंद्राज सैनी और पार्टी (कैरपुरा-बबेरा) के साथ गायक कलाकार सुनील भड़ाना ने भजन प्रस्तुत किए। उन्होंने श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति में लीन रखा। जागरण के दौरान भगवान देवनारायण की कथा भी सुनाई गई, जिसे श्रद्धालुओं ने ध्यान से सुना। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते दिखे।

वार्षिक उत्सव के मौके पर मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। ग्रामीणों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग किया और इसे सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर झंडू राम गुर्जर, छगनलाल शर्मा, शिवकुमार सुरेलिया, राजकुमार सिंह निर्वाण, प्रकाश ठेकेदार, सुभाष केडिया, पूर्व सरपंच जसराम, चुन्नीलाल चनेजा, केदार खींची, कैप्टन ओमप्रकाश चौहान, ताराचंद जिंदड़, जगमाल सिराधना, रामेश्वरलाल चनेजा, राकेश गुप्ता, डॉक्टर गिरधारी लाल पांडे, विक्रम तिरोड़ी, लीलाधर खटाना, उमराव सिंह डुमोली, रामचंद्र गुर्जर पंच, सुमेर सेडूका, पोकरमल धानोता, हवलदार श्री राम, उमराव चनेजा और धर्मपाल सिराधना सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles