नालपुर से बिस्सा तक निकली बाबा खेड़ावाला की कलश यात्रा:फूल बरसाकर किया स्वागत, सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की
नालपुर से बिस्सा तक निकली बाबा खेड़ावाला की कलश यात्रा:फूल बरसाकर किया स्वागत, सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की
खेतड़ी : बाबा खेड़ावाला के धार्मिक आयोजन के तहत गुरुवार को नालपुर से बिस्सा तक कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाए, वहीं पुरुष श्रद्धालु हाथों में ध्वजा लेकर नाचते-गाते हुए बाबा खेड़ावाला के जयकारे लगाए।
नालपुर से शुरू हुई यह कलश यात्रा कई रास्तों से होते हुए बिस्सा पहुंची। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और बाबा के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। महिलाओं के सिर पर सजे कलश और पुरुषों के हाथों में लहराती ध्वजाएं आकर्षण का केंद्र बने रहे। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते रहे। रास्ते में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर कलश यात्रा का स्वागत किया।
श्रद्धालुओं ने बाबा खेड़ावाला से इलाके में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखा। इस अवसर पर विधायक धर्मपाल गुर्जर ने हॉल का उद्घाटन किया। इस हॉल के बनने से इलाके के लोगों को धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन करने में आसानी होगी। इस आयोजन के दौरान भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
धार्मिक आयोजन के तहत अगले दिन बाबा खेड़ावाला का मेला और जागरण कार्यक्रम होगा। इस जागरण में दीपा चौधरी, उमाशंकर जोशी, भारती चौधरी, छाया चौधरी, अजीत बैसला और कोमल चौधरी सहित कई कलाकार अपनी कला दिखाएंगे। कलाकारों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन होगा और धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2365482

